अमरोहा, जुलाई 29 -- मंडी धनौरा। हरिद्वार के भीमगौड़ा व बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी तटबंध से सटे वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। हालांकि आबादी वाले गांव फिलहाल सुरक्षित हैं। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को एसडीएम शैलेष दुबे ने खादर क्षेत्र के दारानगर, चकनवाला व शीशोवाली आदि गांवों का निरीक्षण किया। राजस्व टीम को जलस्तर पर लगातार नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए चकनवाला व शीशोवाली में दो-दो नावों की व्यवस्था कराई। यह भी पढ़ें- गंगा ने चेतावनी का निशान किया पार दारानगर में ग्राम प्रधान के सहयोग से एक नाव संचालित की जा रही है। इसके अलावा ...