हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। एनडीआरएफ 11 के कमांडेट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम कमांडर अजय कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के साथ साथ स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। टीमों ने लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा और बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय सिखाए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ-11) की टीम ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। टीम कमांडर इंस्पेक्टर जीडी अजय कुमार ने टीम के साथ संगम, केसरिया व भोला का डेरा का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद मेरापुर मुहल्ला स्थित आंबेडकर पार्क में वहां के लोगों को जागरुक किया। टीम कमांडर अजय कुमार ने जलजनित बीमारियों से बचाव, प्रा...