बाढ़ के कारण नहीं होगा राष्ट्रपति का दौरा
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ आ गई है। इस कारण अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भागलपुर आगमन दो सितंबर को नहीं होगा। यह कार्यकम संभावित था, लेकिन अब इस पर पूरी तरह विराम लग गया है। यह जानकारी विवि अधिकारियों को भी हुई है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। दरअसल, जलस्तर बढ़ने से तेजी से बाढ़ का पानी टीएमबीयू की तरफ भी बढ़ रहा है। राष्ट्रपति का आगमन विवि परिसर स्थित तिलकामांझी की प्रतिमा के अनावरण के लिए होना था। यह भी पढ़ें- टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में इस बार नहीं मिलेगा बाढ़ विस्थापितों को ठिकाना यह भी पढ़ें- जलस्तर में वृद्धि बढ़ा रही टीएमबीयू प्रशासन की चिंता यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु : चार सप्ताह के लिए बेली ब्रिज को खोलने का काम रुका
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.