बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट रहें अधिकारी : आयुक्त
दरभंगा, अगस्त 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा को लेकर दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं अभियंताओं को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर माह में बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके。
तटबंधों की निगरानी आयुक्त ने सभी संबंधित अभियंताओं को तटबंधों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से तटबंधों पर रैन कट, चूहा बिल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.