बेगुसराय, अगस्त 18 -- सिंघौल, निज संवाददाता। हाथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 40.84 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी लेवल 40.76 से आठ सेंटीमीटर ज्यादा है। सेंट्रल वाटर कमीशन की वेबसाइट के अनुसार अगले सात दिनों के बाढ़ पूर्वानुमान में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने और शनिवार 22 अगस्त तक जलस्तर खतरे के निशान 41.76 मीटर को पार कर जाने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 33 सेमी की वृद्धिस्थानीय प्रभावित क्षेत्र ऐसे में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बेगूसराय जिले के गंगा नदी से लगने वाले आठ प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, शाम्हो, बेगूसराय, बलिया और साहेबपुर कमाल प्रखंड के नीचे इलाकों में पानी बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में जलस्तर के खतरे के निशान को ...