उन्नाव, मार्च 27 -- मोहान। हसनगंज के चिलौला गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आकर उसमें रखा भूसा व अनाज जलकर खाक हो गया, जबकि तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से पीड़ित किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी संतराम पुत्र सोनेलाल के बाड़े में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और पंपिंग सेट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाड़े में रखा भूसा, अनाज और अन्य सामान जल चुका था तथा तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन किया। एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.