देहरादून, जनवरी 28 -- पौड़ी। बुधवार को पौड़ी के गुलदार प्रभावित गांव बाड़ा में प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें संयुक मजिस्ट्रेट और डीएफओ ने भी हिस्सा लिया। बैठक में ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। गुलदार के भय से स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने व स्कूल से घर छोड़ने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बाड़ा सहित अन्य गांवों के स्कूल बीती 16 जनवरी से बंद चल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...