आगरा, मार्च 27 -- लोकसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने बाह-बटेश्वर को अटल नगर घोषित कर नया जिला बनाने की मांग उठाई। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी का बाह-बटेश्वर, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का पैतृक गांव है। इसके साथ ही जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की तपोस्थली सोरीपुर-बटेश्वर के रूप में भी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाह-बटेश्वर पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है, लेकिन अभी तक उसे वह पहचान और संसाधन नहीं मिल पाए हैं, जिसके वह हकदार हैं। आगरा जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर होने के कारण प्रशासनिक सुविधाओं में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।सांसद चाहर ने कह...