सहारनपुर, नवम्बर 17 -- बाह्य क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक गन्ना ढुलाई अब किसानों के लिए और महंगी हो गई है। शासन द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन में ढुलाई किराया 60 पैसे प्रति कुंतल प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है, जो अधिकतम 12 रुपये प्रति कुंतल तक कटेगा। पहले यह कटौती अधिकतम 9 रुपये तक थी। किराया बढ़ने से किसानों में रोष है। उनका कहना है एक ओर सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी की, तो दूसरी ओर किराया कटौती बढ़ाकर लाभ का बड़ा हिस्सा किसानों की जेब से निकाल लिया। किसानों का कहना है कि सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी की है, लेकिन ढुलाई किराया बढ़ने से इसका सीधा लाभ कम हो जाएगा। आरोप लगाया कि नियमों के अनुसार केवल वही चीनी मिलें ढुलाई किराया काट सकती हैं, जो समय पर या फिर सूद सहित भुगतान कर रही हो, लेकिन हकीकत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.