मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपराध और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है। सहयोग शिविर में शिरकत करने मंगलवार को यहां पहुंचे जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना है। उन्होंने सभी वर्गों से समाज में मौजूद अवांछित और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सार्वजनिक बहिष्कार करने की अपील की। मंत्री ने कहा, 'रंगदारी करने वाले, दलाली करने वाले और शरीर ऐंठ कर चलने वाले बाहुबलियों का सम्मान करना बंद कीजिए। उन्हें अपने घरों के आयोजनों या कार्यक्रमों में आमंत्रित मत कीजिए। समाज इन्हें दुत्कारेगा, तभी इनका मनोबल टूटेगा और अपराध पर लगाम लगेगी।' उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी सहूलियत होगी. यह भी पढ़ें- ...