जमशेदपुर, मार्च 2 -- करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान में दिशोम बाहा बोंगा पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज, लोकगीत और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक परंपराओं की सुगंध और सामूहिक पूजा-अर्चना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने प्रकृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। संस्कृति और प्रकृति हमारी पहचान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का ...