चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के भलियाकुदर में मंगलवार की देर रात आदिवासी हो समुदाय द्वारा धूमधाम से बाहा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भलियाकुदर में मनमोहक छटा बिखरी रही। परंपरानुसार अपने घरों में पूजा अर्चना करने के बाद लोग सुसज्जित आखड़ा में एकत्रित हुए। रात को समाज के लोगों ने कानों और जुडों में साल के फूलों की बालियां सजा कर आखड़ा में दमा दुमांग की थाप और बाहा लोकगीतों के साथ सामूहिक नृत्य किया। ज्ञात हो कि बाहा पर्व हो आदिवासियों का दूसरा महत्वपूर्ण त्योहार है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर दो की पार्षद प्रीति होरो शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के साथ स्थानीय युवतियों ने परंपरानुसार लोकनृत्य का आंनद लिया। इस अवसर पर कुदलीबाड़ी के मुंडा बुधु गागराई, भलियाकुदर के मिश्रो गोप, राम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.