जमशेदपुर, मार्च 22 -- प्रकृति पर्व बाहा पर पारंपरिक गीतों की गूंज और मांदर-नगाड़ों की थाप से मानगो क्षेत्र का दाईगुट्टू जाहेरथान परिसर गूंज उठा। ऊंची इमारतों के बीच स्थित इस पवित्र स्थल पर चारों ओर शनिवार को पारंपरिक संगीत और संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी थी। मानगो क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रकृति पर्व सरहुल की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम जाहेरथान में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई, जहां नायके बाबा ने विधि-विधान से मरांग बुरु, जाहेर आयो, मोड़े को और तुरुय को समेत इष्ट देवी-देवताओं की पूजा की। इस दौरान नायके बाबा एवं ग्रामीणों ने समाज की खुशहाली, अच्छी फसल तथा प्राकृतिक संतुलन के लिए प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद नायके बाबा सवना किस्कु ने देवी-देवताओं के आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित दिसुआ...