मधुबनी, फरवरी 19 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी प्रखंड की डामू पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 और 5 में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसमें हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई। घटना से आस पास के लोगों में भय व्याप्त है। पहली घटना वार्ड नंबर 2 निवासी जगेंद्र नारायण राय के घर में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी और गोदरेज ट्रंक पेटी को भी तोड़ डाला। अलमारी में रखे कपड़े, कुछ सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए गए। घटना रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। गृहस्वामी के अनुसार हजारों की चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि वे लोग रात में भोजन कर सो गए थे। सुबह जब वे बाहर निकलने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.