लखनऊ, अगस्त 31 -- UP DGP: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोमवार को कहा कि शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसमें हमलावरों ने उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई, बाहर से हथियार मंगवाए और वारदात व फरार होने की योजना बनाई। पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि अब तक की जांच में 26 अगस्त को हुई बालियान की हत्या में गोगी गैंग से जुड़े नेटवर्क की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। राजीव कृष्‍ण ने कहा, जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले अंकित बालियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। यह भी पता चला है कि शूटरों को बाहर से हथियार उपलब्ध कराए गए और चार हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पुलिस से बचने ...