अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या। सीएससी सोहावल में तैनात चिकित्सक पर बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। ग्राम पंडितपुर निवासी नाजिया का कहना है कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए कहा गया जो कि लगभग चौदह सौ रुपये की दवा रही। जबकि दूसरे मामले को लेकर सौखांवा निवासी हरिनिषाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सीएचसी प्रभारी आकांक्षा वर्मा ने बताया कि प्रकरण को उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.