लातेहार, जनवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बाहर से काम कर लौट रहे मजदूर जांच में मलेरिया से ग्रसित पाए जा रहे हैं। पिछले दिसंबर महीने तक 18 से 20 वैसे मजदूर मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं। वैसे मजदूरो में मलेरिया रोग पाया जाना थोड़ा चिंता की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मलेरिया तकनीशियन सुपरवाइजर रविकांत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बरवाडीह में मलेरिया से ग्रसित रोगी अभी नहीं पाए जा रहे हैं। बाहर से जो मजदूर काम कर आ रहे सिर्फ वैसे कुछ मजदूर जांच के बाद मलेरिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। केंद्र में उनका समुचित इलाज किया जाता है। जो ठीक हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...