धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद। बाहर वाली के चक्कर में मंगलवार की दोपहर एक युवक की रणधीर वर्मा चौक पर फजीहत हो गई। बीच सड़क पर पत्नी के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक को कथित प्रेमिका के साथ देखते ही पत्नी के परिजन उस पर टूट पड़े। फैमिली ड्रामा देख रहे कई राहगीरों ने भी युवक पर अपना हाथ साफ कर लिया। मारपीट के बाद सभी अपने-अपने रास्ते निकल गए। किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...