जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बाहर के नौजवान हमारे राज्य में पढ़ाई के लिए नहीं आते या बहुत कम आते हैं। हमें इस ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि हम इस क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएं। राज्यपाल आरवीएस इंजीनियर कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और तकनीक के क्षेत्र में अद्यतन रुझान विषय पर गुरुवार को आयोजित छठे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि इस संस्थान की भी अपनी अलग पहचान हो। देश के अंदर व देश के बाहर लोग यह समझें कि यहां से पढ़ने के बाद कहां तक जा सकते हैं। वे चाहते हैं कि हम प्रगति करें, तरक्की करें और देश भर के लोग झारखंड की ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.