बोकारो, अप्रैल 16 -- मकोली रोड स्थित सेल कमेटी कार्यालय परिसर में बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान ने की। क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि परिसीमन क्षेत्र के बाहर के पेपर पर कोयले का उठाव पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बाहरी पेपर लेकर आता है, तो दोनों कमेटी मिलकर उसे रोकने का कार्य करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस निर्णय को सख्ती से लागू करने की अपील की। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मानकों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त अरविंद सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, गंगा महतो, मोहन महतो, कमलेश यादव, अरुण बरणवाल, खुर्शीद आलम, धर्मेंद्र सिंह, ...