गोरखपुर, फरवरी 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बाहर की दवा व जांच लिखने के मामले को क्षेत्रीय विधायक एवं सीएमओ ने संज्ञान में लिया है। सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने समस्त चिकित्सकों को पत्र जारी किया है। सीएचसी पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज को आते हैं। ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं एवं जांच लिखी जाती है। मरीजों की शिकायत पर सीएमओ ने इसे संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किया है। सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों को सीएचसी अधीक्षक ने पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी या इमरजेंसी के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की दवा एवं जांच बाहर से नहीं लिखें। यदि ऐसा हुआ तो सम्बन्धित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मेडिकल स्टोर संचालक ...