गया, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की ठंड में लोग रैन बसेरा में कैसे हैं इसका जायजा लेने नगर निगम के सिटी मैनेजर पवित्र कुमार पहुंचे। रात आठ बजे अचानक गांधी मैदान के सामने चारों रैन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रहे कर्मियों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस ठंड में बाहर सोया हुआ दिखे तो उसे रैन बसेरा में लाये। इस दौरान रैन बसेरा चार का हाल जाना यहां 13 लोग ठहरे हुये मिले। यहां ठहरे लोगों ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है। बाहर लगे फास्ट फूड के काउंटर को हटाने का दिया निर्देश इस दौरान रैन बसेरा चार के बाहर लगे मलाई चाप फास्ट फूड काउंटर को रैन बसेरा के आगे से हटाने का निर्देश दिया। वहीं रैन बसेरा, तीन,दो व एक का भी जायजा लिया। इस दौरान यहां ठहरे लोगों से बात की। रैन बसेरा तीन में लोग टेलीविजन देख रहे थे। विनोद कुमार बांक...