फतेहपुर, मई 17 -- बहुआ। ऊपर से शांत और बिल्कुल सामान्य दिखने वाली रिंद नदी के भीतर मौत का एक ऐसा जाल छिपा है, जिससे अनजान होना चार दोस्तों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। कुनुहा डेरा के पास बना यह गहरा कुंड बाहरी लोगों के लिए किसी 'डेथ ट्रैप' (मौत के कुएं) से कम नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो नदी का यह हिस्सा ऊपर से जितना सुरक्षित नजर आता है, बीच में अचानक इसकी गहराई उतनी ही जानलेवा हो जाती है। तपनी गांव के आठ दोस्त भी इसी धोखे का शिकार हो गए। अगर उन्हें इस खूनी कुंड का अंदाजा होता तो शायद मौज-मस्ती के लिए शुरू हुआ उनका सफर यूं मातम में न बदलता। परिजनों ने बताया कि सभी दोस्त रविवार दोपहर तीन बाइकों से घर से निकले थे। गर्मी और छुट्टी के चलते सभी नदी में नहाने का आनंद लेने के मूड में थे। रास्ते में बातचीत के दौरान यमुना दूर होने के का...