रिषिकेष, फरवरी 17 -- ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पहाड़ी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा नियमों के विपरीत संचालन किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन सचिव से दूसरे राज्यों के वाहनों को सिर्फ 15 दिन का हिल फिटनेस और ग्रीन कार्ड देने और बिना जांच के वाहनों को पर्वतीय मार्गों पर प्रवेश न देने की मांग की है। मंगलवार को ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन सचिव को ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विगत कई वर्षों से ऑल इंडिया परमिट वाली गाड़ियां चारधाम यात्रा में हरिद्वार, देहरादून एवं ऋषिकेश से ही यात्रियों को उठाने का कार्य कर रही हैं। जो कि ऑल इंडिया परमिट की शर्तों के विपरीत है। साथ ही निजी वाहनों द्वारा भी अत्यधिक ढुलान किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो र...