आगरा, मई 1 -- आगरा क्लब एक बार फिर मे क्वीन बॉल के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को निखारने जा रहा है। इस बार क्लब ने अपनी परंपरा में बड़ा बदलाव करते हुए शहर के अन्य युवाओं के लिए भी मंच खोल दिया है। इसे लेकर आगरा क्लब में बैठक का आयोजन किया गया। डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इस बार प्रतियोगिता के लिए एंट्रीज केवल क्लब मेंबर्स तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि बाहर से भी प्रविष्टियां ली जाएंगी। एक वर्ग क्लब सदस्यों के लिए होगा, जबकि बाहरी प्रतिभागियों के लिए अलग से एक वर्ग रखा जाएगा, क्लब का मुख्य उद्देश्य उन सभी युवाओं को प्रमोट करना है जो अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं। क्लब चाहता है कि हर प्रतिभाशाली व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। साथ ही, कार्यक्रम में एक राउंड तंबोला का भी आकर्षण रहे...