फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। मेडिकल कालेज की सेवाओं में सुधार के लिए युवा विकास समिति की ओर से मंगलवार को डीएम को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बाहर की दवाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ नौ बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित किया। समिति की ओर से दिए ज्ञापन में डाक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन पर रोक लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा डाक्टरों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से कराने, मेडिकल कालेज में निकलने वाले सभी टेंडरों को सार्वजनिक रूप से घोषित कर पारदर्शिता बनाए रखने, सीनियर डाक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जाए केवल जूनियर डाक्टरों के सहारे मरीजों को न देखा जाए। मेडिकल कालेज के सरकारी डाक्टरों द्वारा बाहर प्रैक्टिस करने पर प्रतिबंध लगाने। मेडिकल कालेज में शीघ्र ही ओटी (आपरेशन थिएटर) संचालित किया जाए। जिससे मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.