गोरखपुर, फरवरी 26 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने गुरुवार को भटहट सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों को सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल की दवाएं एवं जांच लिखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने डॉक्टरों के साथ सीएचसी पर बैठक कर दवाओं के साथ अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में दवाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद भी यदि कोई समस्या आती है तो उन्हें अवगत कराएं। गम्भीर मरीजों को बाहर की दवाएं व जांच लिखने के बजाए उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने दवा भंडार कक्ष में दवाओं के रख रखाव की बेहतर स्थित देख सन्तोष जताया। प्रेरणा कैंटीन और जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने सीएचसी पर कैम्प में होने वाली नसबंदी के बारे में पूछा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.