देहरादून, मार्च 13 -- नई टिहरी। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार बढ़ती घरेलू गैस की किल्लत को लेकर बौराड़ी में जहां प्रदर्शन किया, वहीं पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार दबाव में काम कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के इशारों पर नाचकर देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी ने बौराड़ी में घरेलु गैस की किल्लत को देखते हुए बौराड़ी में चुल्हे पर खाना बनाते हुए गैस सिलेंडर सर पर रखकर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार की नीती के चलते यह परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और पूर्व नई टिहरी पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने कहा कि देश में अव्यवस्थाओं के हाल देश के पीएम के दबाव में आने के कारण हो रहे हैं। एप्सटिन फाईल को ले...