रांची, अप्रैल 10 -- रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने रांची विश्वविद्यालय में बाहरी कुलपति की नियुक्ति को झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी तीन विश्वविद्यालयों में बाहरी नियुक्तियां कर यहां के शिक्षाविदों का अपमान किया गया है। प्रसाद ने राज्यपाल से अपील की कि वे राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...