रांची, अप्रैल 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ ने हाल ही में सीडीपीओ में हुई 62 नियुक्तियों में से 19 अभ्यर्थियों के उत्तर प्रदेश और बिहार से होने पर विरोध जताया है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि अगर इसी प्रकार झारखंड की नौकरियों में बाहरी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती रही, तो इससे राज्य के युवाओं के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कहा, राज्य सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति को सख्ती से लागू करते हुए झारखंड के युवाओं को प्राथमिकता दे, ताकि उन्हें अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें। साथ ही, मांग की कि जिन 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, उनकी नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आद...