अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने कहा कि वर्ष 22-23 के स्क्रुटनी नोटिस आने लगे हैं। व्यापार मंडल मांग करता है कि स्क्रूटनी बाहरी अफसरों से कराई जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत राम गांधी ने कहा कि स्क्रटूनी उसी शहर के अधिकारी से नहीं कराए जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। श्रीकिशन गुप्ता ने कहा कि फर्जी बिलिंग अधिक हो रही है। संजय वार्ष्णेय, घनश्याम दास जैन, दाऊदयाल गुप्ता, विवेक शर्मा, रितेश माहेश्वरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...