फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सातनपुर मंंडी रोड पर 15 दिसंबर की दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने निजी कंपनी के कैशियर राजेश शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया था। उनके पास से लुटेरे सात लाख की नगदी लूट ले गए थे। इस मामले में उनके भाई राजू शर्मा की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। घायल कैशियर का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के ख्ुालासे के लिए पुलिस बाहरी अपराधियों को तलाश रही है। यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस वारदात में और किन लोगों का हाथ है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के सखवाई गांव निवासी राजेश शर्मा प्राइवेट कंपनियों के आफिस से रुपये का कलेक्शन करने का काम करते हैं। 15 दिसंबर की दोपहर जब वह बाइक पर सवार होकर निकले थे तो सातनपुर मंडी रोड पर बाइक सवार दो लुटेर...