घाटशिला, फरवरी 10 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील भाटीन माइंस का संचालन आउटसोर्सिंग ठेका कंपनी एमएफबी जियोटेक की ओर से पिछले दो वर्षों से किया जा रहा है, जबकि इन दो वर्षों के कार्यकाल में मजदूरों को वेतन के लिये कई बार हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उक्त बातें भाटीन पंचायत के मुखिया श्रीराम सोरेन ने कही हैं। उन्होंने कहा कि ठेका कंपनी द्वारा पंचायत के बाहर से अधिक मात्रा में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसपर प्रबंधन भी चुप्पी साधे है। हालांकि, कंपनी में ठेका कंपनी को काम देने से पूर्व यह समझौता हुआ था कि रोजगार में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन अब इसके विपरीत ही कार्य चल रहा है। ठेका कंपनी द्वारा स्थानीय को दरकिनार कर बाहरियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है। मुखिया ने कहा कि ठेका कंपनी द्वारा क...