साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। राज्य स्तरीय 26 वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केट बॉल चैंपियनशिप का फाइनल स्थानीय संत जेवियर स्कूल(अंग्रेजी) मैदान में बुधवार की देर शाम खेला गया। फाइनल में बालक व बालिका वर्ग से दो-दो टीम पहुंची थी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बास्केट बॉल संघ व संत जेवियर्स स्कूल की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 33 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें 18 बालक व 15 बालिका टीम थी। बीते मंगलवार को सेमीफाइनल के मुकाबले में दोनों वर्ग से चार-चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। बालक व बालिका वर्ग से दो-दो टीम फाइनल में पहुंची। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी आदि देकर पुरस्कृत किया गया। संत जेवियर स्कूल में हुए 26वें जूनियर बास्केट बॉल टूर्नामेंट में जैप 01 की बालिका टीम विजेता और जमशेदपुर उपविजेता रही। वहीं बालक ...