बुलंदशहर, मार्च 12 -- रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर गुरुवार को मेरठ जोन की तृतीय अंतरजनपदीय हैंडबॉल (महिला/पुरुष) और बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया। बास्केटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने गौतमबुद्धनगर को पटखनी देते हुए जोन की चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं, हैंडबॉल के तीनों वर्गों में मेरठ की टीम ने कब्जा किया।गुरुवार दोपहर को हुए पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल फाइनल में मेजबान बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने गौतमबुद्धनगर को 42-29 के अंतर से पराजित किया और मेरठ जोन-2026 की ट्राफी अपने नाम कर जनपद का गौरव बढ़ाया। महिला वर्ग में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं, हैंडबॉल में मेरठ की टीमों ने अपना दबदबा बनाए रखा। पुरुष वर्ग के फाइनल में मेरठ ने कड़े संघर्ष के बाद बुलंदशहर को पराजित किया, जबकि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.