भागलपुर, सितम्बर 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी, कहलगांव के विद्यार्थियों ने गयाजी में आयोजित डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल और ताइक्वांडो में विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल टीम ने जोनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल आठ पदक जीते। डीएवी प्रबंधन समिति, नई दिल्ली की ओर से 30 एवं 31 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया, गयाजी एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरआरसी, मेडिकल रोड, गयाजी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। डीएवी एनटीपीसी कहलगांव ...