मुरादाबाद, जून 24 -- 24 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 95 आईएफटीएम विश्वविद्यालय में 17 जून से चल रहा है। कैंप के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबाल, टग ऑफ वार की प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता और डीपीएस बिलारी की टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल में डीपीएस बबराला की टीम विजेता और कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। सीनियर डिवीजन में टग ऑफ वार प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की टीम विजेता और एसएस इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर डिवीजन में टग ऑफ वार प्रतियोगिता में एनसीएआरटी चंदौसी विजेता और एमएलएआईसी बिसौली उप विजेता रही। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को कैंप कमांडेंट...