देहरादून, मई 8 -- द पेस्टल वीड स्कूल में शुक्रवार को आईपीएससी अंडर-17 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर से 21 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबला हैदराबाद पब्लिक स्कूल और मेजबान द पेस्टल वीड स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37- 08 के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुख्यअतिथि व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को जीत हार की चिंता किए बिना ईमानदारी, समर्पण और जुनून के साथ खेलने का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या मालविका नेगी ने प्रतियोगिता की मेजबानी पर हर्ष व्यक्त किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, परिश्र...