आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में रविवार को जिलास्तरीय जूनियर बालक, बालिका बास्केटबाल और जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में आठ-आठ टीम ने भाग लिया। बास्केटबाल बालिका के पहले मैच में स्टेडियम स्टेडियम ने पैराडाईज स्कूल को 10-05 से पराजित किया। दूसरे मैच में सनबीम स्कूल ने एसएन कान्वेंट को 18-12 से पराजित किया। तीसरे मैच में जिला संघ ने शांति निकेतन को 15-08 से पराजित किया। चौथे मैच में प्रतिभा निकेतन ने ज्योति निकेतन को 15-12 से पराजित किया। जबकि पहले सेमी फाइनल मैच में स्टेडियम ने पैराडाइज स्कूल को 15-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जिला बास्केटबाल संघ ने सनबीम स्कूल को 18-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंत में फइानल मैच जिला बास्केटबाल संघ आजमगढ बनाम स्टेडियम के बीच खेला...