बास्कीडीह में लगा एनीमिया जांच शिविर, 121 मरीजों का किया गया निःशुल्क इलाज
दुमका, जून 15 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड की बास्कीडीह पंचायत में शनिवार को एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसबीआईएफ संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स एवं चेतना विकास के संयुक्त सौजन्य से लगाया गया।आयोजकों ने बताया कि एनीमिया की समस्या विशेष रूप से किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा मासिक धर्म वाली महिलाओं में अधिक देखी जाती है। इसी को ध्यान में रखकर आयोजित शिविर में आसपास के गांवों से कुल 121 मरीज पहुंचे। शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। जरूरी परामर्श दिया और निर्देशित दवाएं निःशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर दुमका जिला परिषद सदस्य मीनू मरांडी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.