मधुबनी, दिसम्बर 29 -- लौकही। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल परिसर में चल रहे टी टवेन्टी लौकही चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइन मैच इकवाल इलेवन बासोपट्टी की टीम ने जीत लिया। बतादें कि पहला सेमीफाइनल मैच इकवाल इलेवन वासोपट्टी और ललन इलेवन मुसहरनिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुसहरनिया की टीम पहले क्षेत्ररक्षण का नर्णिय लिया। बासोपट्टी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्धिारित ऑवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाया। जबाब में खेलते हुए मुसहरनियां की टीम 185 रन हीं बना सकी। इस तरह बासोपट्टी की टीम 19 रनों से जीतकर फाइनल में अपना जगह सुरक्षित कर लिया। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार सलमान मिराज को दिया गया। यहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शकों की भीड़ मैच देखने के लिए उमड़ पड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.