दरभंगा, जनवरी 2 -- तारडीह। लहटा क्रिकेट टूर्नामेंट मैदान में शुक्रवार को खेले गए स्टूडेंट क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के अंतिम व दूसरे सेमीफाइनल में भगवतीपुर की टीम ने 28 रनों से बासोपट्टी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भगवतीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 182 रन बनाए। जवाब में बासोपट्टी की टीम 20 ओवरों में मात्र 154 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के कौशल कुमार को दिया गया। उन्होंने शानदार 52 रन एवं तीन विकेट प्राप्त किये। फाइनल मैच आगामी चार जनवरी को भगवतीपुर बनाम तुमौल के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.