बासोडीह बाजार में चोरों का आतंक, होटल समेत कई दुकानों को बनाया निशाना
कोडरमा, मई 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह बाजार और आसपास के इलाकों में सोमवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक होटल का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जबकि कई अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित होटल संचालक टुनटुन कुमार ने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार होने के कारण दुकान में अच्छी बिक्री हुई थी। देर रात चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।जानकारी के अनुसार चोरों ने बासोडीह बाजार के मरचोई मोड़ के समीप कई दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान एक बंद गुमटी, अंडे की दुकान और भूषण नाश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.