नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से एक है बासोड़ा। शीतला अष्टमी को बासोड़ा भी कहा जाता है। ये दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। होली के आठ दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शीतला माता की पूजा की जाती है। शीतला माता को चेचक, खसरा और दूसरे संक्रामक रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। वैसे तो हर तीज त्योहार पर गर्म और ताजा खाना बनाया जाता है, लेकिन शीतला अष्टमी पर चूल्हा तक नहीं जलाया जाता और भक्त एक दिन पहले बना हुआ ठंडा खाना ही माता को अर्पित करते हैं और फिर स्वयं भी 'बासी' खाना खाते हैं। वैसे तो ठंडा खाना खाने की धार्मिक मान्यता है लेकिन ऐसा करने के पीछे कुछ फायदे भी छिपे हैं। यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक के खतरे को कम करने वाली 5 आदतें, डॉक्टर ने बताईबासोड़ा की धार्मिक मान्यत...