अल्मोड़ा, मार्च 19 -- भिकियासैंण। बासोट बाजार में देसी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसको लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। कहना है कि शराब की दुकान खुलने के बाद से यहां शांति व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गुरुवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदारर रवि शाह से मुलाकात की। एक अप्रैल से दुकान को बंद करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी है यदि जनभावनाओं की अनदेखी की तो धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...