धनबाद, मई 18 -- लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिया-5 बासुदेवपुर कोलियरी के समीप सीआईएसएफ व बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 25 टन अवैध कोयला जब्त किया। कोयला को बीसीसीएल प्रबंधन के सुपूर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बासुदेवपुर कोलियरी के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण किया जा रहा है। सीआईएसएफ ने तत्परता दिखाते हुए बीसीसीएल अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...