दुमका, अप्रैल 18 -- दुमका के एटीम क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 के दो मैच खेले गए। पहले मैच में बासुकी-11 ने एम एंड एस-11 को 29 रनों से हराया, वहीं दूसरे मैच में विजनरी-11 ने अशोका लायंस को 114 रनों के बड़े अंतर से मात दी। दिन का पहला मैच बासुकी-11 एवं एम एंड एस-11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एम एंड एस-11 ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बासुकी-11 की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। बासुकी-11 की तरफ से सर्वाधिक रन प्रीत सिंह ने 71 रन एवं प्रशांत कुमार ने 43 रन बनाए। यह भी पढ़ें- विजनरी-11 ने दुमका रॉयल्स को 8 विकेट से हराया, एम एंड एस-11 ने अशोका लायंस पर दर्ज की जीत एम एंड एस-11 की ओर से आनंद तिवारी ने 3 विकेट तथा दीप आर्या और अभिषेक यादव ने 2-2 विकेट लिए...