दुमका, अगस्त 15 -- जरमुंडी , प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी से गोरखपुर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 17 एवं 24 अगस्त को रवाना होगी। बता दें कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने निम्नलिखित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) बासुकीनाथ से 15.05 बजे 17 अगस्त एवं 24 अगस्त को प्रस्थान कर अगले दिन 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में देवघर स्टेशन पर ठहरेगी। 03570 गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) गोरखपुर से 06.30 बजे 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले के अंतिम दौर में रेलवे ने बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें मार्ग में यह ट्रेन पूर्व ...