दुमका, जून 14 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। बासुकीनाथ शिवगंगा में अवस्थित पाताल महादेव के चारों ओर गोलाकार चबूतरा बनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य हेतु बासुकीनाथ पताल बाबा से अनुमति भी ली गई है। बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी अपने पति सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों के बाबत शिवगंगा की साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान नपने अध्यक्षा ने देखा कि पाताल बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को पूजा करने में परेशानी हो रही थी। उक्त स्थल पर मात्र ढाई फीट चौड़ा गोलाकार रास्ता होने के कारण श्रद्धालु फिसलकर कीचड़ में गिर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंडा पुरोहित एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा व पुजारी अनिल पंडा सहित अन्य से वि...