दुमका, जून 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।बासुकीनाथ शिवगंगा सरोवर को सफाई कार्य के लिए सुखाए जाने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने पाताल महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को करीब सुबह 10:00 बजे बासुकीनाथ शिवगंगा सरोवर में अवस्थित कुंड की सफाई होने के बाद श्रद्धालुओं ने भारी तादाद में पाताल महादेव की पूजा-अर्चना और दर्शन करने के लिए उमड़ने लगे यहां बताते चलें कि वर्ष 2023 में शिवगंगा सरोवर को सफाई के लिए सुखाया गया था। तब सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के साथ दूर दराज से शिवगंगा सरोवर में पाताल महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु भारी तादाद में जुटे। भीड़ की अधिकता को लेकर प्रशासन को पूजा-अर्चना करने के लिए विधि व्यवस्था तक करनी पड़ी।

श्रद्धालुओं का इंतजार बता दे कि शिवगंगा की सफाई कई वर्षों के अंतर...